मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में कम्प्यूटर प्रशिक्षण।

अल्मोड़ाः उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा सुश्री शचि शर्मा द्वारा आज दिनांक 27/03/2026 को “सुरक्षित दवा: सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में ग्राम- रैखोली, राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान व आइडियल कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया।शिविर में उपस्थित ग्रामीणों व विद्यार्थियों दवाएं खरिदते समय सावधानियां, एक्सपायरी दवा के दुष्प्रभाव, बाल विवाह निषेध, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, चाईल्ड लाईन नंबर, पॉक्सो अधिनियम, निशुल्क कानूनी सहायता, नालसा संवाद योजना, 2025, दिनांक 02.01.2026 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, किशोर न्याय अधिनियम आदि के विषय में जागरूक किया गया एवं पंपलेट वितरित किए गये। अधिकार मित्र उपस्थित रहें।








