प्रभारी सम्पादकः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
राम नवमी के अवसर पर सप्तेश्वर धाम ग्वाड़ में भव्य मेला

अल्मोड़ाः राम नवमी के अवसर पर ऐतिहासिक सप्तेश्वर धाम ग्राम ग्वाड़ नाकोट में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक से परिपूर्ण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आस पास के ग्रामीणो के साथ पूरे जिले से लोगों का मन्दिर की भव्यता और संस्कृति को लेकर आगमन बदस्तूर बना रहा। और साथ ही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम जोड़ा छपेली भगनौल से समा बांधे रखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमा गैड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा और विशीष्ट अतिथि गौरव पांडे बीजेपी प्रदेश मंत्री, प्रकाश भट्ट जिला महामंत्री अल्मोड़ा , विक्रम बगडवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख लमगड़ा, नरेंद्र बिष्ट, लीला बिष्ट ब्लाक प्रमुख धौलादेवी और इनके द्वारा वक्तव्य देते हुए बताया गया कि भविष्य में धौलादेवी के ऐतिहासिक मंदिरों में धनराशि देने का आश्वासन दिया गया। और मन्दिर समिति में युवक तिवारी, पूरन नाम गोस्वामी, हीरा सिंह, भुवन सनवाल, दिगम्बर दत्त सनवाल, हरीश सनवाल, अमित गोस्वामी पूरन सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।








