मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने अग्निशमन केंद्र रानीखेत का किया आकस्मिक निरीक्षण।
अल्मोड़ा: आज दिनांक 31.03.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर द्वारा फायर स्टेशन रानीखेत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कर्मचारियों से उनकी समस्या के संबंध में पूछा गया किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई।

महोदय द्वारा आगामी सीजन के दृष्टिगत वाहनों एवं उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया एवं अधिक से अधिक उपलब्धता बनाने हेतु निर्देशित किया गया आग की घटनाओं में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।








