मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
लमगड़ा पुलिस ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ा: दिनांक 30/03/2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान डिग्री कॉलेज तिराहे से 20 मीटर आगे भनोली मोटर मार्ग से अभियुक्त खीम सिंह उम्र- 40 वर्ष पुत्र गोधन सिंह निवासी बालीखेत, पो0 बसोली, दन्या जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 24 बोतल अंग्रेजी शराब मैकडॉवल न0 01 व्हिस्की मार्का अवैध शराब बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।








