संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
छिबरामऊ में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा की तैयारियां तेज।
छिबरामऊ: सौरिख रोड स्थित बृज दयाल ऑर्थो केयर हॉस्पिटल में बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति छिबरामऊ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी अंबेडकर जयंती पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टिंकल ने बताया कि बीते पांच वर्षों से छिबरामऊ में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी पहले की अपेक्षा और अधिक विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव अंबेडकर, ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले, सम्राट अशोक तथा भगत सिंह की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ. अशोक तावरे, डॉ. एस. चन्द्रा, महासचिव तीर्थराज बौद्ध, कोषाध्यक्ष कमल कांत, उपाध्यक्ष प्रभात गौतम, वीरू खरे, उपसचिव सतेन्द्र बौद्ध, एडवोकेट सूरज, बृजेश मौर्य, गुलाम वारिस सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।







