धूमधाम से सम्पन्न हुआ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ का वार्षिकोत्सव।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

 

                    (नया अध्याय)

 

 

 

धूमधाम से सम्पन्न हुआ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ का वार्षिकोत्सव।

 

            ज्योतिर्मठः धर्मनगरी ज्योतिर्मठ में अवस्थित सीमांत क्षेत्र के एकमात्र उच्च शिक्षा संस्थान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ का वार्षिकोत्सव यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महाविद्यालय के अकादमिक और क्रीड़ा क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के साथ संपन्न हो गया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों और नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम में बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष और दर्जाधारी राज्य मंत्री श्री ऋषि प्रसाद सती बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जबकि समाजसेवी सरदार सेवा सिंह अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। सामाजिक कार्यकर्ता और जिला रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश राणा, उपाध्यक्ष मीना राणा, पूर्व पार्षद और निवर्तमान पी. टी. ए. अध्यक्ष कलम सिंह राणा और डॉ. मित्रश्री विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे।

 

वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और सामाजिक जनजीवन पर आधारित मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा अद्भुत समा बांध दिया। इन कार्यक्रमों में एकल नृत्य, नृत्य, समूह नृत्य, एकल और युगल गायन, मांगल गान, शामिल हैं। कॉलेज के एन्टी ड्रग्स प्रकोष्ठ ने नोडल अधिकारी डॉ. चरणसिंह केदारखंडी द्वारा लिखित “नशामुक्त जीवन एक वरदान है” नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से देवभूमि में तेज़ी से फैलते और युवाशक्ति को अपनी चपेट में लेते नशे के कारोबार पर धारदार व्यंग्य किया और समाज को नशामुक्ति का संदेश दिया।

 

समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष और महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और वार्षिक आख्या का वाचन करके कॉलेज की उपलब्धियों को अतिथियों के सम्मुख रखा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में श्री सती ने बताया कि इस महाविद्यालय से उनका स्थापना काल से ही बहुत गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में सार्वजनिक मंच की छत का प्रबंध उनके द्वारा किया जाएगा। श्री सती ने यह भी जोड़ा कि वे कॉलेज में स्नातकोत्तर विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने सारगर्भित भाषण में सरदार सेवा सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा देश की संभावनाओं की रीढ़ होती है और राष्ट्र के भविष्य की इबारत लिखती है। सेवा सिंह ने छात्र हित में यह भी घोषणा की कि उनके द्वारा बहुत जल्दी ही महाविद्यालय में सार्वजनिक मंच के विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा और स्वच्छ परिसर के संकल्प के लिए ग्रास कटर मशीनें उपलब्ध करवाई जायेंगीं।

 

प्रतिभा सम्मान समारोह के तौर पर “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करके नकद छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 19 मेधावी विद्यार्थियों को भी स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक के साथ साथ प्रमाणपत्र देकर मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने उनके अभिभावकों की उपस्थिति और डॉ. किशोरी लाल के मार्गदर्शन में सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव में क्रीड़ा परिषद के प्रभारी डॉ. पवन कुमार के मार्गदर्शन में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। पुरुष वर्ग में सीमांत सिंह फर्स्वाण और महिला वर्ग में प्रियंका को ‘चैंपियन’ का खिताब मिला। भाला फेंक, दौड़, कैरम, शतरंज, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोलाफेंक प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों का भी सम्मान किया गया। महाविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद की ओर से छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु, उपाध्यक्ष रिया, सचिव सृष्टि, सह सचिव मनीषा और कोषाध्यक्ष स्नेहा का भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। ओमप्रकाश डोभाल और स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर के डॉ. मित्रश्री ने भी युवाओं के साथ प्रेरक संवाद किया।

 

वार्षिकोत्सव का कुशल मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवीन पंत इतिहासकार/ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रणजीत सिंह मर्तोलिया द्वारा और छायांकन हरीश नेगी द्वारा किया गया। समारोह में प्रो. सत्यनारायण राव, डॉ. जी.के. सेमवाल, डॉ. नंदन रावत, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. राजेन्द्र सिंह , डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. कविता रावत, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. नेपाल सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह, रणजीत सिंह राणा, जीत सिंह भंडारी, रणजीत सिंह नेगी, योग प्रशिक्षक लीला राणा, आनंद सिंह, रचना, जगदीश लाल, अजय, शिव सिंह, पुष्कर लाल, मुकेश सिंह, नंदी, अनीता सहित महाविद्यालय और नगर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा। जल्द निस्तारण के दिए निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                   (नया अध्याय)       सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने…

    मद्महेश्वर घाटी में चीड़ के वृक्षों का अवैध पातन। वन विभाग हरकत में। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                               (नया अध्याय)     मद्महेश्वर घाटी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    • By User
    • April 17, 2026
    • 12 views
    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    • By User
    • April 17, 2026
    • 5 views
    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 13 views
    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 6 views
    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    गीत  (जहरीली हवा)

    • By User
    • April 17, 2026
    • 7 views
    गीत  (जहरीली हवा)

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    • By User
    • April 17, 2026
    • 18 views
    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास