संवादाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
“स्कूल चलो अभियान” के तहत पी.वी. इंटर कॉलेज के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली।
कन्नौज: जनपद के पी.वी. इंटर कॉलेज, प्रेमपुर में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत “नया सत्र, नया सवेरा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली।रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के गांवों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। छात्रों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” और “हर घर से स्कूल चलो” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वेद प्रकाश पाल के नेतृत्व में शिक्षकगण भी शामिल रहे। शिक्षक योगेश चन्द्र मिश्र, संत कुमार, अभिषेक शुक्ल और विशाल सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।अंत में प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके बेहतर भविष्य का निर्माण करें।







