आगामी जनगणना हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

                 (नया अध्याय)

आगामी जनगणना हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

           अल्मोड़ा:  जनपद में आगामी जनगणना 2027 के विभिन्न चरणों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत जनपद में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद के सभी नामित चार्ज अधिकारियों के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में मकान एवं भवन गणना संबंधी सावधानियां बरतने तथा सही एवं पारदर्शी तरीके से इस चरण की गणना को सम्पन्न करने के टिप्स दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसमें घर-घर जाकर सूचनाओं के संकलन की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों का सही ढंग से भरना, डिजिटल माध्यमों का उपयोग, तथा डेटा की शुद्धता एवं गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

चार्ज अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया कि वे जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी नागरिक को जनगणना प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो और सभी सूचनाएं सही एवं समयबद्ध तरीके से संकलित की जाएं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से जुड़ी संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई, जिससे फील्ड स्तर पर कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई न आए।

जनपद प्रशासन द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों से आव्हान किया गया कि प्रशिक्षित प्रगणक एवं सुपरवाइजर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कर जनपद को सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

  • Related Posts

    यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल का ग्रह क्षेत्र ढौरा मैं हुआ भव्य फूल मालाओं से स्वागत।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                  (नया अध्याय)       यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल का ग्रह क्षेत्र…

    जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                 (नया अध्याय, देहरादून)     जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: याचक से नायक बनने की ओर अग्रसर महिलाएं।

    • By User
    • April 16, 2026
    • 12 views
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: याचक से नायक बनने की ओर अग्रसर महिलाएं।

    कृष्णा गेस्ट हाउस सिकंदरपुर में विधायक ने सुनीं युवाओं की समस्याएं, जल्द समाधान का आश्वासन।

    • By User
    • April 16, 2026
    • 4 views
    कृष्णा गेस्ट हाउस सिकंदरपुर में विधायक ने सुनीं युवाओं की समस्याएं, जल्द समाधान का आश्वासन।

    कन्नौज में एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

    • By User
    • April 16, 2026
    • 6 views
    कन्नौज में एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

    “शिक्षा, संस्कार व नवनिर्माण” (कविता)

    • By User
    • April 16, 2026
    • 8 views
    “शिक्षा, संस्कार व नवनिर्माण” (कविता)

    मोहनियां (कैमूर): माननीय सम्राट चौधरी जी का बिहार का मुख्यमंत्री बनना सामाजिक न्याय में विश्वास करने वाले लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य है।

    • By User
    • April 16, 2026
    • 7 views

    • 5 views
    यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल का ग्रह क्षेत्र ढौरा मैं हुआ भव्य फूल मालाओं से स्वागत।