संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, देहरादून)
काजीहार में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135 वीं जयंती।
कन्नौज: ग्राम काजीहार में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
रैली गांव काजीहार से प्रारंभ होकर सराय प्रयाग, सराय दौलत, सलेमपुर और सदारी नगला सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने बाबा साहब के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।
इसके उपरांत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में संजीव कुमार, जुगुल किशोर, राहुल कुमार, प्रशांत कुमार, गौरव कुमार, वीर सिंह उर्फ बीरू, आशीष कुमार, मोहित कुमार, दीप सिंह, निखिल कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता व अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।







