मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
अल्मोड़ा यूथ क्लब द्वारा ओपन माइक कार्यक्रम।

अल्मोड़ा: आज दिनांक 15/04/2026 को टी एल सी अल्मोड़ा में अल्मोड़ा यूथ क्लब द्वारा ओपन माइक कार्यक्रम किया गया। जिसकी थीम “बंधुत्व हम सब भारतीय हैं” जिसमें सभी युवाओं ने अपने अपने विचार कविता, गीत , व्यग़ के माध्यम से रखे। जिसमें डॉ भीम राव अम्बेडकर के विचारों की बात कही कि सब समान हैं, शिक्षा का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय, और भी कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। इस पर सभी लोगों ने अपने विचारों का आदान प्रदान किया। इस कार्यक्रम का संचालन सौरभ और तोषिता ने किया। उपस्थित लोगों में अल्मोड़ा यूथ क्लब के संदीप कुमार, जगमोहन, विकास, अभिषेक, सतीश, हर्षिता, मीनाक्षी, समता, मयंक, किरन, रिकी, सतीश, संदीप नयाल, कमल, आदि लोग उपस्थित रहे।









