आज शनिवार को केदारनाथ धाम से 90 तीर्थयात्रियों का दल प्रशासन तथा मंदिर समिति की देखरेख में जाला-चौमासी पैदल मार्ग से कालीमठ की तरफ रवाना हुआ।

Spread the love

• आज शनिवार को केदारनाथ धाम से 90 तीर्थयात्रियों का दल प्रशासन तथा मंदिर समिति की देखरेख में जाला-चौमासी पैदल मार्ग से कालीमठ की तरफ रवाना हुआ।

• कालीमठ से अपने गंतव्य को पहुंचेंगे यात्रीग।

• आज श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ हैलीपेड पर तीर्थयात्रियों को भंडारा आयोजित किया।

श्री केदारनाथ धाम: 3 अगस्त। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ क्षेत्र के जंगलचट्टी (लिनचोली) में बुधवार 31 जुलाई बादल फटने के बाद श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु कदम उठाये है।
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुसार तीर्थयात्रियों को मंदिर में दर्शन के पश्चात उचित सहायता मार्गदर्शन दिया गया है कि बरसात के दौरान सुरक्षित स्थानों में रूके। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मार्ग की स्थिति ठीक होने एवं मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए यात्रा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दिशानिर्देशन में केदारनाथ क्षेत्र में राहत तथा तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कार्य तेजी से हुआ है सभी यात्री सुरक्षित है तथा अपने गंतव्य को प्रस्थान कर रहे हैं। वही आज 90 तीर्थयात्रियों का दल श्री केदारनाथ धाम से प्रशासन एवं मंदिर समिति की देखरेख में जाला चौमासी- कालीमठ पैदल मार्ग से गंतव्य को रवाना हो गया।
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ हैलीपेड के निकट भंडारा आयोजित किया।

श्री केदारनाथ धाम से श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी/ श्री केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया है कि श्री केदारनाथ मंदिर में बीते बुधवार देर शाम 31जुलाई दर्शन हेतु 2965 तीर्थयात्री पहुंचे थे उनमें से कुछ वापस गुप्तकाशी सकुशल पहुंच गये थे कुछ तीर्थयात्रियों को लिनचौली से रैस्क्यू कर प्रशासन द्वारा हैलीकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचाया गया। कल शुक्रवार को भी एमआई-17 ने उड़ान भरी तथा 15 तीर्थयात्रियों को गौचर तक पहुंचाया गया वहीं केदारनाथ में मौसम बदल रहा है इसलिए हैली सेवाएं समय से नहीं चल रही हैं। आज शनिवार प्रात: केदारनाथ धाम से 90 तीर्थयात्रियों का दल एनडीआरएफ/ एसडीआरएफ एवं पुलिस सहित मंदिर समिति की देखरेख में जाला चौमासी के 22 किमी पैदल मार्ग से कालीमठ को रवाना हो गये कालीमठ से तीर्थयात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जायेगा। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी ने अवगत कराया कि मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह अपने स्तर पर केदारनाथ धाम में मौजूद तीर्थयात्रियों की समस्याओं को सुना रहे हैं तथा यात्रियों को हो रही परेशानियों का निराकरण भी कर रहे हैं श्री केदारनाथ धाम में 250 से 300 लगभग तीर्थयात्री मौजूद हैं मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों का यथा संभव ध्यान रखा जा रहा है विगत दिनों से मंदिर समिति की ओर से तीर्थयात्रियों को केदारनाथ हैलीपेड पर फल‌ वितरित किये गये आज भंडारा लगाया गया जबकि प्रशासन एवं जीएमवीएन ने तीर्थयात्रियों के लिए पीने का पानी, बिस्कुट, नमकीन उपलब्ध कराया।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल रेंज केएस नगन्याल,जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे सहित जिला प्रशासन पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के निर्देशन में रेस्क्यू कार्यों का तेजी से संचालन हो रहा है। मंदिर समिति की ओर से आज वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, लोकेंद्र रिवाड़ी,प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण,पुष्कर रावत ललित त्रिवेदी, संदीप रावत आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़