प्रकाश गार्डन निकट, उत्तरांचल पैरामेडिकल कॉलेज, जीएमएस रोड, देहरादून में महिला मंगल दल सेवलाकला, देहरादून द्वारा दोपहर 2:00 बजे से भव्य तीज महोत्सव, 2024 का आयोजन किया गया ।

Spread the love

ब्यूरो देहरादून : विपुल

 दिनांक 4 अगस्त, 2024 को स्थान प्रकाश गार्डन निकट, उत्तरांचल पैरामेडिकल कॉलेज, जीएमएस रोड, देहरादून में महिला मंगल दल सेवलाकला, देहरादून द्वारा दोपहर 2:00 बजे से भव्य तीज महोत्सव, 2024 का आयोजन किया गया ।

♦तीज उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड एवं पूर्व शिक्षा मंत्री, भारत सरकार, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष भाजपा महानगर देहरादून एवं श्रीमती शशि चमोली पत्नी श्री विनोद चमोली, माननीय विधायक, धर्मपुर विधानसभा, न्यू निर्तमान मेयर ऋषिकेश, श्रीमती अनीता ममगाईं तथा महिला मंगल दल सेवलाकला, देहरादून की अध्यक्षा श्री पूनम ममगाई द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस उत्सव का महिलाओं की जीवन में विशेष स्थान है । इस दिन महिलाओं के लिए श्रृंगार एवं अपनी खुशी मनाने का दिन है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक आस्था के लिए ख्याति प्राप्त है, जो यहां की निवास करने वाले मनुष्यों को सदमार्ग पर चलने एवं संस्कारवान जीवन जीने की प्रेरणा देता है । हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम देवभूमि उत्तराखंड में निवास कर रहे हैं। श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड अपनी वैभवशाली लोग सांस्कृतिक विरासत के लिए ख्यातिलब्ध है। जिसे सजाई रखने में मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए श्रीमती पूनम ममगाईं ने कहा कि वह बरसों से उत्तराखंड की लोक संस्कृति के लिए कार्यरत है, तथा महिलाओं को इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करती आ रही है। उन्होंने कहा कि श्रीमती पूनम ममगाईं द्वारा महिलाओं के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है जिससे उन्हें भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती पूनम ममगाईं ने कहा कि इस तीज उत्सव में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वह पिछले 15 दिनों से घर-घर जाकर महिलाओं को चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर एवं मेहंदी का एक गिफ्ट दे रही है वह अब तक 1000 घरों में यह सामग्री बांट चुकी है तथा उन्हें कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आमंत्रित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इस तीज उत्सव में 10 महिला समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी गई, जिसमें प्रथम,,, द्वितीय ,,,एवं तृतीय स्थान, पाने वाले को पुरस्कार दिया गया। । तीज क्वीन प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष की आयु में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान 41 से 80 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जो श्रृंगार किट उनके द्वारा महिलाओं को घर-घर जाकर बांटे गए उनमें कूपन द्वारा लकी ड्रॉ भी रखा गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार 5000 द्वितीय पुरस्कार 3000 एवं तृतीय पुरस्कार 2000 रखा गया है । इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री दिनेश चौहान, श्री संदीप मुखर्जी, मंत्री महानगर भाजपा देहरादून,श्री जितेंद्र रावत, महानगर महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, श्री अनुज वालिया, महानगर महामंत्री ओबीसी मोर्चा, श्री मयंक शर्मा, श्री रोहित कुमार, श्री राजेंद्र भंडारी, श्रीमती बबली पवांर, श्रीमती विमला अधिकारी, श्रीमती रितु शर्मा, श्रीमती हेमलता भंडारी, श्रीमती यशोदा व्यास, श्रीमती सुमन लखेड़ा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़