“मनुष्यों का धर्म यही है—वे परोपकार व करुणा को कर्तव्य नहीं, बल्कि अपना स्वभाव बना लें”

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

लेखिका, कवयित्री व शिक्षिका

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

गोबरा नवापारा राजिम, रायपुर, छत्तीसगढ़

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

                             आलेख –

“मनुष्यों का धर्म यही है—वे परोपकार व करुणा को कर्तव्य नहीं, बल्कि अपना स्वभाव बना लें”

                       : सुश्री सरोज कंसारी

 

प्रकृति हमें निस्वार्थ भाव से देना सिखाती है, जबकि आधुनिक मनुष्य केवल बटोरने और अपने ‘अहं’ को बढ़ाने की अंधी दौड़ में जी रहा है।

———————————————————

 

असीमित संचय के बाद भी मानव अंत में खाली हाथ रह जाता है, जबकि प्रकृति अपना सर्वस्व लुटाकर भी हमेशा समृद्ध और पूर्ण बनी रहती है। यथार्थ का आईना…कहाँ खड़े हैं हम ? आज भारत भय, बैर और भ्रम के दौर से गुजर रहा है। जाति, धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर बार-बार दंगे भड़कते हैं। घर-घर में भाई-भाई का झगड़ा आम हो चला है। युवा से लेकर बुज़ुर्ग तक नशे की गिरफ्त में हैं।…हिंसा, आतंक और नक्सली हमलों में निर्दोष पिस रहे हैं। भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और मिलावट ने व्यवस्था को खोखला कर दिया है। बेटियाँ घर से बाहर सुरक्षित नहीं। पशुता की हद पार कर चुके दरिंदे उनके सम्मान को रौंद रहे हैं। समस्या की जड़! कट्टरता और संवेदनहीनता…हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई के रूप में बँटकर भी हम समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में एक-दूसरे को आगे बढ़ाते आए हैं। यह एकता हमारी ताकत है। संकट तब आता है जब श्रद्धा कट्टरता में बदल जाती है। जब हम दूसरों को हीन और खुद को श्रेष्ठ बताने लगते हैं। तब जन्म लेते हैं क्रोध, लोभ, ईर्ष्या, द्वेष, षड्यंत्र और मनमुटाव।

 

नफरत की ज्वाला, प्रेम का अभाव, अनुशासनहीनता तथा नैतिक पतन आज हर गली-परिवार में दिखता है। हम विचारों में सामंजस्य खो चुके हैं। मानवीय संवेदना शून्य हो गई है। विदेशी अंधानुकरण ने रही-सही मर्यादा भी छीन ली। अब समय है हर बैर भुलाकर एक होने का। धूमिल होती संस्कृति को पुनर्जीवित करने का। मानवता के उत्थान के लिए आगे बढ़ने का।

 

प्रकृति का शाश्वत संदेश…प्रकृति कोई उपदेश नहीं देती, वह स्वयं उपदेश बनकर जीती है और उसका मौन ही सबसे बड़ा दर्शन है कि निस्वार्थ होना ही परम धर्म है। सूर्य को देखो, वह यह नहीं पूछता कि प्रकाश किसे देना है और किसे नहीं, वह केवल जलता है ताकि जगत आलोकित रहे और यही उसकी ‘अहं-शून्यता’ है। नदी स्वयं प्यास से व्याकुल होकर भी तट पर आए हर प्यासे को तृप्त करती है क्योंकि वह जानती है कि बहना ही उसका होना है, रुकना नहीं और यही उसका ‘अपरिग्रह’ है। वृक्ष पत्थर सहता है, कुल्हाड़ी झेलता है, फिर भी फल और छाँव दोनों देता है क्योंकि देना ही उसका स्वभाव है, प्रतिदान की अपेक्षा नहीं और यही सच्ची ‘क्षमा’ है। मनुष्य का धर्म भी यही है कि वह परोपकार और करुणा को कर्तव्य नहीं बल्कि अपना स्वभाव बना ले क्योंकि जब ‘मैं’ और ‘मेरा’ की सीमाएँ गल जाती हैं, तभी सेवा कर्म से उठकर साधना बन जाती है जहाँ स्वार्थ का अंत होता है और वहीं से सच्ची मानवता यानी ब्रह्मत्व का उदय होता है; सर्वे भवन्तु सुखिनः। परंतु आज का मनुष्य प्रकृति से विमुख होकर ‘मैं’ के कारागार में कैद है क्योंकि यह युग ‘स्व’ के विस्तार का युग है, ‘स्वार्थ’ के संकोच का नहीं।

 

सर्वस्व लुटाकर भी, प्रकृति सदा तृप्त रही।

किन्तु मानव! बूँद-बूँद पर अपना अधिकार ढूँढता रहा,

और समेटने की इस अंधी होड़ में,

एक दिन! समंदर के ही हाथों विलीन हो गया।

 

याद रहे…यदि इंसान में इंसानियत ही न बची तो बाकी सब व्यर्थ है। यह युग पुकार रहा है कि हर अत्याचार मिटे और सेवा-भावी युवा पीढ़ी की शुरुआत हो। आधुनिकता की दौड़ में हम भौतिक सुख के पीछे भागकर बर्बादी की कगार पर हैं। मतलबी लोगों के झुंड भोले लोगों को छल रहे हैं। व्यवस्था सुधारने के बजाय हम आरोप-प्रत्यारोप में उलझे हैं। दया, क्षमा, करुणा और स्नेह का भाव सूख रहा है। जीवन केवल दिखावा बन गया है।

 

हम अपनी समस्याओं में इतने उलझे हैं कि दूसरों का दुख देखने की फुर्सत नहीं। सहयोग लेना चाहते हैं, देना नहीं। नतीजा: त्याग, समर्पण और स्नेह के बंधन टूट रहे हैं। दौलत तो कमाई, पर दिलों में जगह नहीं बना पाए। रिश्तों की भीड़ में भी हम भावनात्मक रूप से अकेले हैं। सुख-दुख बाँटने से पहले डरते हैं कि कहीं मजाक न बन जाए।

 

पूरे विश्व को अपना परिवार मानें। यही “वसुधैव कुटुम्बकम्” का सार है। जब मन में यह भाव बैठेगा, तभी इंसानियत का धर्म निभेगा। यहाँ इस दुनिया में कोई छोटा-बड़ा नहीं। हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। तभी समृद्ध संसार बनेगा। युद्ध, आतंक, महामारी, बाढ़, अकाल, ऐसी चुनौतियों से अकेले नहीं लड़ा जा सकता। साथ होंगे तभी जीतेंगे। हमारा धर्म है कि कोई भूखा न सोए, कोई खुद को अकेला न समझे। पीड़ित, दीन-दुखी की सेवा ही सच्चा सुख है। वसुधैव कुटुम्बकम् निस्वार्थ कर्म सिखाता है। क्रोध, लोभ, घृणा मिटाकर क्षमा सिखाता है। छोटी गलतियाँ भुलाकर आगे बढ़ना सिखाता है। दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा में समय पर मिला सहयोग किसी की जान बचा सकता है। पर आज अधिकतर लोग तमाशबीन बने रहते हैं। करुण पुकार बहुत कम लोग सुनते हैं।

 

जाति, वर्ग, धर्म, मज़हब चाहे जो हो, हम सब एक ही धरा की संतान हैं। मनुष्य का मनुष्य से रिश्ता-नाता ही सबसे सच्चा है। “वसुधैव कुटुम्बकम्” केवल दर्शन नहीं, जीवन-पद्धति है। यह हमें भीतरी शांति देता है, चरित्र गढ़ता है, संघर्ष की ताकत देता है। आत्मीय संवाद से रिश्ते मजबूत होते हैं और सोच का दायरा बढ़ता है। हे मनुष्यों, बिखरो मत। उलझो मत। उदास मत रहो। विश्व को एक सूत्र में पिरोने का समय यही है। नि:स्वार्थ बनो। प्रेम करो। आगे बढ़ो। तभी हम एक सकारात्मक, सुरक्षित और करुणामय संसार रच पाएँगे…मंथन बहुत हो चुका, अब केवल सृजन का समय है; क्योंकि योजनाएं नहीं, केवल कर्म ही परिणाम बदलते हैं। मानव बनें, मानवता जगाएँ।

 

——————————————————–

 

  • Related Posts

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो