बीते लम्हों का बोझ उतारिए, जो सांस चल रही है वही सबसे बड़ा तोहफा है!

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिका

अध्यक्ष : दुर्गा शक्ति समिति, 

नवापारा-राजिम (रायपुर, छत्तीसगढ़)

 

             (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

आलेख –

 

बीते लम्हों का बोझ उतारिए, जो सांस चल रही है वही सबसे बड़ा तोहफा है!

— सुश्री सरोज कंसारी

===================================

 

हृदय को तुम हल्का रखो, आज में जीना सीखना।

खुद को तुम पहले क्षमा, कल को सदा ही भूलना।

भूलों से अनुभव चुनो, जीवन सजाना ध्येय हो।

बोझ सारे त्याग कर, आगे अविरल बढ़ना श्रेय हो।

 

मनुष्य को अतीत के पिंजरे से मुक्त होकर, प्रेम और शांति के साथ वर्तमान को उत्सव की तरह मनाना चाहिए। चिंताओं को छोड़कर ही हम अपने जीवन को सुंदर बनाते हैं। दिल की नाजुक भावनाएं हर पल नया एहसास देती हैं। इसी धड़कन से हम संसार की हर हलचल महसूस करते हैं। इस दिल में, भावनाओं का अनंत प्रवाह है। हर धड़कन में सुख-दुख की नदियां बहती हैं। दिल गहरे समंदर सा है, जिसकी थाह नहीं। इसे प्रेम की नमी चाहिए। मानवीय संवेदनाओं से भरा हृदय अद्भुत शांति देता है, जो बाहरी हालात पर निर्भर नहीं होती। बाहर जैसे भी हालात हों, प्रेम की छांव वाला दिल कभी मुरझाता नहीं। हर कर्म का असर दिल पर पड़ता है। दिल को पत्थर मत बनाइए, बंजर मत कीजिए। नफरत, क्रोध, ईर्ष्या, बैर, छल, षड्यंत्र, भोग और लोभ जैसे दुर्गुणों से इसे कब्रिस्तान मत बनाइए। जो दिल किसी के दर्द से न पिघले, वह संवेदनहीन पत्थर हो जाता है। उसका कोई मोल नहीं रहता। जैसी सोच होती है, दिल वैसा ही महसूस करता है।

 

इसलिए दिल में, हमेशा सकारात्मक भाव रखिए। अपनो का साथ, सुरक्षा और अपनत्व पाकर दिल खुशियों से भर जाता है। जब दिल में कल्पना, चाहत, इंतज़ार और उम्मीद होती है, तब खुशियों की लहरें उठती हैं। दिल में, कड़वाहट रखकर किसी को दुखी मत कीजिए। जीवन वैसे ही समस्याओं से भरा है। किसी का दिल दुखाकर जख्म मत दीजिए। दिल से निकली आह ज़िंदगी बर्बाद कर देती है। दिल नाजुक फूल सा है, जो कठोरता के स्पर्श से टूट जाता है। इसे विश्वास, अपनत्व और धैर्य से सहेजिए। झूठे वादे, धोखा और उपेक्षा से इसे बिखरने मत दीजिए। रिश्तों में, गहराई और निश्छलता रखिए। छल से मिली खुशी टिकती नहीं। दिल की बातें खामोशी से सुनिए। हर दिल में एक गमगीन कहानी होती है जो एकांत में चीखती है। गुजरी यादें दर्द बनकर आंखों से बहती हैं।

 

दिल को सच्चाई और वफादारी पसंद है। सद्भावनाओं की खुशबू चारों दिशाओं में, फैलती है। नफरत से भरा दिल हमेशा बेचैन रहता है। दिल को अच्छी सोच, कर्म और व्यवहार की ताज़गी दीजिए। वक़्त कम है, हर लम्हा जी लीजिए। शिकवे-शिकायत में, समय बर्बाद मत कीजिए। बचपन की नादानी, जवानी का जोश और बुढ़ापे में होश मत खोने दीजिए। हर उम्र का आनंद लेने के लिए दिल को साफ़ और सरल रखिए। निभाने की चाहत हो तो मुश्किलें भी रास्ता दे देती हैं। दिल की खूबसूरती सद्भाव और प्रेम से बढ़ती है।

 

अपनी कमी और अच्छाई पर गौर कीजिए। दूसरों को खुश देखकर जलन मत रखिए। आप दुनिया में सबसे अनमोल हैं। कैसे जीना है, यह तय करके आगे बढ़िए। हर इंसान में कमी होती है। अपनी कमियों पर अफ़सोस करना, रोना, हीन भावना पालना छोड़ दीजिए। जब आप खुद से प्रेम करते हैं, तभी आत्म-सुधार होता है। जाने-अनजाने गलतियां हो जाती हैं। खुद को और दूसरों को माफ़ कीजिए। शर्मिंदगी के दलदल से निकल आइए। सांसें चल रही हैं। हर पल हादसों में, जिंदगियां खत्म हो जाती हैं, पर हम जी रहे हैं। परिवार साथ है, मित्रों का प्यार है। यह कीमती तोहफ़ा है, इसके लिए आभारी रहिए। दूसरों पर निर्भरता कम कीजिए। अच्छाई बांटते रहिए। जिंदगी के संघर्ष और धोखों से टूट जाना आम है। पर खुद को संभालना आपकी जिम्मेदारी है। अपने दिल को प्रोत्साहित कीजिए, सपने दीजिए, असीम प्रेम कीजिए। दिल की सुनिए। दिखावे के पीछे मत भागिए। जो सुकून दे, वही कीजिए। लोग टीका-टिप्पणी करेंगे। उनकी बातों से दिल को बेचैन मत कीजिए। ज़्यादा भावुक मत रहिए। दिल आपका सच्चा साथी है, उसे महसूस कीजिए। दिल में बेवजह का बोझ मत रखिए। दिल से हर काम कीजिए, बाकी समय पर छोड़ दीजिए। कुछ बातें स्वीकार करने के सिवा कोई विकल्प नहीं होता।

 

हमें बीते हुए वक्त की कड़वी यादों और दुखों को भूल जाना चाहिए। आज के वक्त को बिना किसी चिंता के, प्यार और शांति के संग एक त्योहार की तरह खुशी-खुशी जीना चाहिए। जब हम अपने मन से आने वाले कल की चिंताएं और डर निकाल देते हैं, तभी हम अपने जीवन को सच में, खुशहाल और सुंदर बना पाते हैं। आज इंसान सोचता है कि मुझसे गलती हुई, पर गलती नहीं होती, अनुभव होता है। इंसान को सीखते रहना चाहिए और गलतियों से ज्यादा सीखने पर ध्यान लगाना चाहिए।…इंसान का हृदय सागर से भी गहरा होता है। इसमें हर्ष-विषाद, सुख-दुःख, आशा-अभिलाषा सब लगातार बहते रहते हैं। इंसान को पानी की तरह सदा खुद को निर्मल रखना चाहिए ताकि उस निर्मलता से दुनिया में फैली नफरतों को दूर किया जा सके और जन-जन में सद्भावना जगाई जा सके।

 

====================================

 

 

  • Related Posts

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।