नमामि देवि नर्मदे

Spread the love

 

विवेक रंजन श्रीवास्तव

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

पुस्तक चर्चा 

 

नमामि देवि नर्मदे

 

 

 

देवनदी नर्मदा को समर्पित एक अद्भुत, वैश्विक काव्य संकलन नमामि देवी नर्मदे का प्रकाशन श्री मृत्युंजय आश्रम, अमरकंटक से हुआ है। इस पुस्तक का संपादन डॉ. सुनील परीट ने किया है। यह ग्रंथ केवल शब्द रचना नहीं है। यह श्रद्धा और भक्ति संपन्न भावधारा का अनूठा प्रवाह है। इस संग्रह में देश विदेश के कवियों की मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा और भावनाएं काव्य विधा में शामिल हैं। हर रचनाकार ने माँ नर्मदा के प्रति अपनी गहरी निष्ठा व्यक्त की है।

पुस्तक के कंटेंट में एक सौ सड़सठ कविताएं संकलित हैं। सभी रचनाएं मौलिक और बेहद प्रभावशली हैं। इस संग्रह का बहुत बड़ा सांस्कृतिक महत्व है। यह पुस्तक सनातन धर्म की साहित्यिक विरासत को समृद्ध करती है। नर्मदा मैया का पावन सौंदर्य और महिमा इसके पन्नों में जीवंत हो उठी है।

संग्रह से चयनित पहली कविता मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की है। वे लिखते हैं कि अमरकंठ से निकली तेरी महिमा अपरंपार है। सहज सरल ममता की मूरत तू वरदानी है। इस अंश में कवि ने नर्मदा की ममतामयी छवि को उकेरा है। पानी को अमृत बताकर लोक कल्याण की बात कही गई है।

दूसरी कविता पण्डित अंशुल विश्वंभर मिश्र कदम की है। उनकी पंक्तियां हैं कि भेड़ाघाट जबलपुर में बहती कल कल मातु नरमदे। शिव कन्या है नाम तुम्हारा देती है संबल। यहां कवि ने नर्मदा के स्थानीय भौगोलिक सौंदर्य और आध्यात्मिक रूप का सुंदर मेल प्रस्तुत किया है।

तीसरी कविता डॉ अरुणा अग्रवाल की है। वे लिखती हैं कि नर्मदा मैया निकली हैं पुनीत अमरकंटक से। पाप ताप संताप हरे युगों युगों से है पूजित। इस अंश में नदी के पौराणिक और कष्टहरणी स्वरूप को रेखांकित किया गया है। हर व्यक्ति के दुखों को दूर करने की सामर्थ्य इसमें दिखती है।

चौथी कविता डॉ. परमानंद शुक्ल की है। उनकी पंक्ति है कि तुम केवल जलधारा नहीं संस्कृति की पहचान हो तुम। भारत की आत्मा में बसी अमर और महान हो तुम। कवि ने नर्मदा को सिर्फ एक भौगोलिक नदी नहीं माना है। उसे भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान के रूप में स्थापित किया है।

पांचवीं कविता वीरेंद्र कुमार साहू की है। वे लिखते हैं कि सरिता की कल कल ध्वनि मधुर स्वर में तान सुनाती। नमामि देवी नर्मदे शत शत वंदन है। इस अंश में प्रकृति के संगीतात्मक रूप और मानवीय कृतज्ञता का सुंदर चित्रण है। नदी का संगीत मन को असीम शांति प्रदान करता है।

इसी तरह प्रत्येक कवि की प्रस्तुति विशिष्ट तथा संगीत के साथ प्रस्तुत करने योग्य है।

आशा है कि संकलन कर्ता इसके सांगीतिक संस्करण को यू ट्यूब पर प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे।

यह संग्रह पाठकों के मन में मां नर्मदा के लिए भक्ति भाव का संचार करता है। नर्मदा को क्षेत्र की जीवन रेखा कहा जाता है, उसके प्रति प्रदूषण मुक्ति और पर्यावरण चेतना जगाने में भी यह कृति सामूहिक साहित्यिक प्रयास है। रचनाओं की भाषा सरल, सुबोध और सीधे दिल को छूने वाली है। संपादक का प्रयास अत्यंत सराहनीय और स्तुत्य है। हर नर्मदा प्रेमी के लिए यह पुस्तक संग्रहणीय है।     (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़