सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री एवं शिक्षिका
अध्यक्ष : दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, देहरादून)
“मानवीय संवेदना” (कविता)
=================
मानवीय संवेदना को
हर दिल में जगाना है,
इन्हीं पावन मूल्यों को
धरा पर स्थापित कर जाना है।
हर सुंदर परिस्थिति में हौसला
और बुलंद करना है,
खिले हुए हर चेहरे पर
अनुपम मुस्कान सजाना है।
उमंग भरी इस जिंदगी में,
आशाओं की तरंग भरना है,
श्रेष्ठ और पावन सोच के साथ,
आगे बढ़ते चलना है।
‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की राह पर,
निरंतर चलते जाना है,
मानवता का पावन संदेश,
जग में फैलाते जाना है।
हौसलों की ये सुखद आँधी,
जीवन का नया उत्थान है,
अटूट साँसों की डोर से,
नया इतिहास बनाना है।
आपसी एकता और सौम्यता का,
अनुपम भाव जगाना है,
सच्चे अर्थों में मानव होने का,
फर्ज निभाकर जाना है।
=================







