डॉ0 हरि नाथ मिश्र
पूर्व विभागाध्यक्ष-अँगरेजी,
का0 सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
अयोध्या, (उ0प्र0)
(नया अध्याय, देहरादून)
बाल कविता
बच्चे करते खेल-तमाशे,
खाते रहते सभी बताशे।
दौड़ा-दौड़ा रामू आया-
किस्सा सबको एक सुनाया।।
बगल पेड़ पर रहती बुलबुल,
उसके थे दो चूजे चुल-बुल।
भरे चोंच में दाना लाती-
उनको रहती रोज खिलाती।।
चूजे चूँ-चूँ करके खाते,
बैठे-बैठे मौज मनाते।
थोड़े दिन में पंख उगे जब-
माता बुलबुल संग उड़े सब।।
माँ बुलबुल के दोनों बच्चे,
चुगते दाने पक्के-कच्चे।
होते संध्या पुनि उड़ आते-
सोकर माँ सँग रात बिताते।।
आपस में सब मिलकर रहते,
कभी न तू-तू,मैं-मैं करते।
खेलें हम सब भी ही ऎसे-
रहते बुलबुल बच्चे जैसे।।







