हरी राम यादव
बनघुसरा, अयोध्या
(नया अध्याय, देहरादून)
जो नींव बनाए वह महान
नींव बनाए जो जगत में,
मनुष्य सबसे बड़ा महान ।
उसके आगे बौना लगे ,
ऊपर फैला आसमान।
ऊपर फैला आसमान,
गान चाहे जितना गाए ।
दीवार खड़ी नींव के ऊपर,
वह चाहे जितना इतराए।
यारों समझो उन ईंटों को,
जो छत का भी वजन उठाए।
कंगूरे की है औकात नहीं,
जो बिन नींव के मुस्काए।।







