सुनील कुमार वर्मा
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
एक अरसे बाद:
बहुत अरसे के बाद विनय की एक पुराने और घनिष्ठ मित्र अखिल से अकस्मात मुलाकात हो गई, एक दूसरे से मिलकर दोनों मित्र बहुत खुश हुए.इतने दिनों बाद उनकी मुलाकात जो हो रही थी।दोनो बहुत उत्साह के साथ आपस मे बातचीत में व्यस्त हो गए। अखिल ने कुछ पुरानी बातों को याद कर विनय को खूब हंसाया। विनय ने भी साथ की कुछ पुरानी यादों को अखिल के साथ साझा कर उसके अंतर्मन को गुदगुदाया। बातचीत का सिलसिला जारी रखते हुए उन्होंने कुछ वक्त और साथ बिताए, बातें और यादें बहुत थीं पर फिलहाल उन्हें अपनी अपनी व्यस्तता की वजह से समय का अभाव भी था। इसलिए जल्द ही फिर कभी मिलने का वादा कर उन्होंने एक दूसरे से विदा ली.मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान करना आजकल कौन भूलता है,भला ? सो वह भी कर लिया गया।
घर आकर विनय ने सभी को अपने पुराने मित्र अखिल से मुलाकात की बात बताई। अखिल विनय के स्कूल,कालेज के समय का मित्र था इसलिए विनय के माता-पिता उससे भली-भांति परिचित थे। पर विनय की पत्नी और बच्चों के लिए वह सिर्फ विनय के द्वारा कभी-कभार जिक्र किए जाने के कारण, बातों तक ही सीमित था।
अब विनय और अखिल में कभी-कभार मोबाइल से बातचीत और मैसेज का अदान प्रदान होने लगा। एक दो बार उन्होंने एक दूसरे के घर जाकर कर भी मुलाकातें कर लीं। उन्होंने दोनों परिवारों के सभी सदस्यों का औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए परिचय भी करवा दिया। दो-चार महीने में इतना सब कुछ होने के बाद। विनय ने यह महसूस किया कि, उन दोनों के बीच और कुछ कहने सुनने को अब रहा नहीं है। दोनों परिवारों के सदस्यों के लिए सब कुछ नया था और दोनों मित्रों के लिए सब पुराना। कुछ दिनों बाद उनमें सीमित बातें होने लगीं। बातचीत तथा मुलाकात का अंतराल भी बढ़ता गया। विनय ने सोचा कि, ये सब ऐसा क्यों हो रहा है? मैं भी वही मेरा मित्र भी वही !फिर क्या वजह है कि, जो मित्र कभी मेरे लिए खु�







