राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
गजल
मोहब्बत की बातें अब न कर दोस्त,
खालिस मुलाकातें अब न कर दोस्त।
जख़्मों को भरने की अब क़ुव्वत नहीं है,
शहनाईयों की बातें अब न कर दोस्त।
जो सच है वो सच ही रहने दो यार,
लफाजी की बातें अब न कर दोस्त।
हम टूटे खिलौने हैं बच्चों के हाथों में,
दुश्वारियों की बातें अब न कर दोस्त।
तू कहे तो ‘रंजन’ जीना भी छोड़ दूँ,
आसानी की बातें अब न कर दोस्त।







