सौजन्यः अतुल रमेश पाठक
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
शहर में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ आयोजित:भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं।
भिंड : शहर के व्यापार मंडल धर्मशाला के सभागार कक्ष में भाजपा द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। भिंड दतिया की सांसद संध्या राय ने मुख्य अतिथि के रूप में एवं पार्टी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के कार्यक्रम प्रभारी भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी थे।
इस अवसर पर सांसद संध्या राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने ‘डबल इंजन’ की सरकार को गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध बताया।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज नया भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।
एवं कार्यक्रम प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, औद्योगिक विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। एक्सप्रेस-वे, रेलवे, मेट्रो नेटवर्क, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है
इस अवसर पर मप्र खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष संजीव कांकर,पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया,कोक सिंह नरवरिया,रविसेन जैन,राजेंद्र शर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मायाराम शर्मा, डॉ रमेश दुबे, कृष्णाकांता तोमर,जिला महामंत्री मनोज अनंत,जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, जिला मंत्री सुरेश सिंह सिकरवार मंच पर , समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारीगण मौजूद रहे।







