सत्यवान सौरभ,
कवि, सामाजिक विचारक एवं स्तंभकार,
आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी)
भिवानी, हरियाणा
(नया अध्याय, देहरादून)
दो नन्हें फूल
घर के आँगन में खिले,
दो नन्हें से फूल।
प्यार भरी मुस्कान से,
हरते मन की धूल॥
एक बड़ा है स्नेह का,
जैसे शीतल छाँव।
छोटे को हर पल मिले,
उससे खुशियों गाँव॥
नन्हा भाई देखता,
भैया का सम्मान।
उसके संग ही सीखता,
प्रेम और मुस्कान॥
दोनों मिलकर खेलते,
हँसते दिनभर साथ।
स्नेह-सुधा से महकती,
उनकी प्यारी बात॥
रिश्तों की यह डोर है,
सबसे सुंदर प्रीत।
भैया-भाई का प्रेम ही,
जीवन का संगीत॥
ईश्वर इनको दे सदा,
खुशियों का उपहार।
यूं ही मिलकर बढ़ते रहें,
बन परिवार का हार॥







