संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
मोतीसागर तालाब में डूबने 24 वर्षीय युवक की मौत एक घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव; एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो बिजली सुधार वाहन बना शव वाहन।
आगर मालवा: में मोती सागर में एक ग्रामीण युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने एक साथी के साथ नहाने के लिए आया था और हनुमान घाट से तैरते हुए राम घाट की ओर जा रहा था।तभी राम घाट से लगभग 40-50 फीट दूर वो डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ के जवानों ने पांच सात मिनट में शव को खोज तालाब से बाहर निकाला। घटना सुबह 11.35 बजे के लगभग की बताई जाती है।
घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल और एसडीआरएफ की कविता सोलंकी मौके पर पहुंचे थे। इसके पूर्व स्थानीय तैराक राहुल अजमेरा अनिल सोनी और कुछ अन्य युवा डूबे युवक को खोजने की मशक्कत करते रहे। 12.26 बजे एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची और डूबे युवक के साथी को जीवन रक्षक उपकरण पहना कर मोटर बोट में बैठा उसके बताए स्थल के आसपास खोज शुरू की, महज कुछ मिनटों में ही बिलोई की मदद से युवक के शव को बाहर निकाल 
लिया। शव निकालने के दौरान एसडीआरएफ का एक जवान भी पानी में गिर गया था।
शव निकालने के 15 मिनट बाद तक एंबुलेंस ना आने के चलते नगरपालिका के विद्युत कार्य में लगे वाहन के जरिए शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।







