नाद मंजरी सीजन–3 में शंभू नृत्यम कला केंद्र का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने जीते कई खिताब।

Spread the love

मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

नाद मंजरी सीजन–3 में शंभू नृत्यम कला केंद्र का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने जीते कई खिताब।

निदेशक शंभू नाथ रजक को मिला “नाद मंजरी गुरु सम्मान”, सीनियर सेमी क्लासिकल में फियोना प्रथम।

                बिलासपुर:  शंभू नृत्यम कला केंद्र, बिलासपुर के विद्यार्थियों ने बीटीसी एग्रीकल्चर कॉलेज में आयोजित प्रतिष्ठित नृत्य प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन–3” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में अंशी ठाकरे ने सब जूनियर बॉलीवुड वर्ग में द्वितीय, वेदा अग्रवाल ने माइनर बॉलीवुड में प्रथम, देवांशी चंद्रा ने द्वितीय, नव्या नायक ने जूनियर बॉलीवुड में प्रथम, नंदिता साहू ने सब जूनियर सेमी क्लासिकल में द्वितीय, डिलीना साहू ने जूनियर सेमी क्लासिकल में प्रथम, फियोना खान ने सीनियर सेमी क्लासिकल में प्रथम, नीलम मरकाम ने फ्यूजन डांस (ओपन कैटेगरी) में प्रथम तथा मौली बाजपेयी ने कथक (ओपन कैटेगरी) में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान शंभू नृत्यम कला केंद्र के निदेशक शंभू नाथ रजक को नृत्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “नाद मंजरी गुरु सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थान के लिए गर्व का विषय रहा।

इस अवसर पर शंभू नाथ रजक ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग एवं विश्वास से ही बच्चे निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं।

शंभू नृत्यम कला केंद्र परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली       

    Spread the love

    Spread the love  प्रमोद दीक्षित मलय                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    विश्व नदी दिवस प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली  …

    खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  आर.सूर्य कुमारी              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।   खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली       

    • By User
    • September 25, 2026
    • 11 views
    प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली        

    खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 7 views
    खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मा शिष्टों का हुआ सम्मान।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 5 views
    विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मा शिष्टों का हुआ सम्मान।

    मां-बच्चे के पोषण पर जोर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 8 views
    मां-बच्चे के पोषण पर जोर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान।

    मथुरा में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 से, जुटेंगे 175 से अधिक साहित्यकार।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 12 views
    मथुरा में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 से, जुटेंगे 175 से अधिक साहित्यकार।

    विसर्जन से पहले अलियापुर घाट का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गोताखोरों के साथ एंबुलेंस व मेडिकल टीम रहेगी तैनात।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 12 views
    विसर्जन से पहले अलियापुर घाट का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गोताखोरों के साथ एंबुलेंस व मेडिकल टीम रहेगी तैनात।