मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
सड़क पर गिरे पेड़ से बाधित मार्ग को अग्निशमन रेस्क्यू टीम ने किया सुचारु।
अल्मोड़ाः आज जनपद दिनांक 06-07-2026 को समय 07:21 पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि ग्राम- घुरसो में रोड पर एक विशालकाय पेड़ गिरा हुआ है,जिससे मार्ग अवरुद्ध है सहायतार्थ यूनिट भेजें, फायर सर्विस रेस्क्यू/राहत यूनिट द्वारा प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा महोदय के निर्देशन में घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि ग्राम घुरसो के पास एक विशालकाय पेड़ रोड पर गिरा हुआ था जिससे यातायात पूर्ण रूप से अवरुद्ध हुआ था फायर सर्विस रेस्क्यू/राहत यूनिट द्वारा वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अवरुद्ध मार्ग को सुचारु किया गया।









