सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
गोबरा नवापारा-राजिम,रायपुर, (छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
‘कोशिश बार-बार हो’
(कविता)
कोशिश करो,
असंभव कुछ भी नहीं।
कर गुजरने का जज़्बा
मन में हर बार हो।
राहें आती हैं मुश्किलों की
जीवन में हर बार,
पर सामना करने की उमंग!
दिलों में हर बार हो।
आगे बढ़ने को ये पग
हर पल तैयार हों।
गुजर गए जो दुख,
सिसकियों के वो पन्ने,
गुजर गईं जो लहरें
ज़िंदगी की किताब से,
अब उन हसीन लम्हों की
खुशबू दिलों में बार-बार हो।
उत्साह और सकारात्मकता से
लगातार कोशिश करने की
एक चाह हृदय में हो।
पीछे मुड़कर न देख रे मुसाफिर,
आगे बढ़ने की
कोशिश बार-बार हो।







