माँ

Spread the love

 

सौजन्यः अजय प्रताप सिंह, (सम्पादक) दिल्ली

 

अनिन्दिता दत्त राय

    कोलकाता

 

(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

माँ

 

तू ही जीवन दाता मेरी,

तू ही भाग्य विधाता।

कर्म लेखनी तू है मेरी,

तू ही है सुख की दाता।।

 

तेरे ममता के दामन में,

तीनों लोकों का सुख है।

दूध पिलाया है जो तूने,

अमृत से भी बढ़कर है।।

 

छाया बनकर साथ चली तू,

जीवन में हर पल माता।।

कर्म लेखनी तू है मेरी,

तू ही है सुख की दाता।।

 

लोरी गाती थी जब- जब तू,

निदिया रानी आ जाती।

क्षुधा सताती थी जब मुझको,

देती थी दूधी भाती।।

 

धूल धूसरित होने पर भी,

चुंबन माथे पर पाता।

कर्म लेखनी तू है मेरी,

तू ही है सुख की दाता।।

 

उँगली तेरी पकड़ -पकड़ कर,

दुनिया में चलना सीखा।

छोड़ दिया उँगली जब तेरी,

गिर -गिर कर मैने चीखा।।

 

जितने भी है जग में रिस्ते,

अद्भुत है माँ का नाता।

कर्म लेखनी तू है मेरी,

तू ही है सुख की दाता।।

 

तीर्थ सभी तेरे चरणों में,

निशदिन शीश झुकाऊं।

तर जाएगा जीवन मेरा,

चरण धूल जो पाऊं।।

 

कितने है उपकार तुम्हारे,

उनको मैं न गिन पाता।

कर्म लेखनी तू है मेरी,

तू ही है सुख की दाता।

 

 

 

  • Related Posts

    “धरती की पुकार”

    Spread the love

    Spread the love    कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी                 (चन्दू)  बस्ती, अयोध्या धाम, (उ. प्र.)                  …

    मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़ी सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की भीड़।          

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानड़ः  गोवर्धन कुम्भकार                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़ी सर्दी-खांसी व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तीन दिवसीय पौधारोपण एवं हरियाली कार्यक्रम।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    तीन दिवसीय पौधारोपण एवं हरियाली कार्यक्रम।

    “धरती की पुकार”

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “धरती की पुकार”

    माँ

    • By User
    • July 14, 2026
    • 15 views
    माँ

    मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़ी सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की भीड़।          

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    मौसम की मार, अस्पतालों में बढ़ी सर्दी-खांसी व बुखार के मरीजों की भीड़।           

    एकीकरण के विरुद्ध जीएमवीएन कर्मचारी संघ मुखर सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा – पहले नियमितीकरण हो, फिर एकीकरण।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 8 views
    एकीकरण के विरुद्ध जीएमवीएन कर्मचारी संघ मुखर  सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा – पहले नियमितीकरण हो, फिर एकीकरण।

    “सुकून शोर में नहीं, सन्नाटे में मिलता है”

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “सुकून शोर में नहीं, सन्नाटे में मिलता है”