जिला सूचना कार्यालय अल्मोड़ा में नवनियुक्त अतिरिक्त सूचना अधिकारी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

जिला सूचना कार्यालय अल्मोड़ा में नवनियुक्त अतिरिक्त सूचना अधिकारी।

 

सुन्दर कुमार के जनपद पिथौरागढ़ स्थानांतरण के अवसर पर कार्यालय में विदाई समारोह।

 

 

 

 

         अल्मोड़ाः  जिला सूचना कार्यालय, अल्मोड़ा में नियुक्त अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार के जनपद पिथौरागढ़ स्थानांतरण के अवसर पर कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सुंदर कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोगात्मक व्यवहार, कार्यकुशलता एवं सकारात्मक कार्यशैली ने कार्यालय की कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे अपने नवीन कार्यस्थल पर भी इसी प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार ने अपने अल्मोड़ा में कार्यकाल से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि यहाँ कार्य करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी और यादगार रहा। उन्होंने कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

 

इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी सुंदर कुमार के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सरल, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यक्तित्व की सराहना करते हुए पिथौरागढ़ में उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़