अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में जिला जनगणना पुस्तिका संबंधी प्रशिक्षण आयोजित।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

 

               (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में जिला जनगणना पुस्तिका संबंधी प्रशिक्षण आयोजित।

 

 

 

 

    अल्मोड़ा: अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार अल्मोड़ा में जिला जनगणना पुस्तिका तैयार किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर तहसील के राजस्व उपनिरीक्षकों (पटवारी) तथा चार्ज अधिकारियों (तहसीलदारों) ने प्रतिभाग किया।

 

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभागियों को जिला जनगणना पुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों, ग्राम एवं नगरीय क्षेत्रों से संबंधित आंकड़ों के संकलन, सत्यापन तथा अभिलेखीकरण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं से भी अवगत कराया गया।

 

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने कहा कि जिला जनगणना पुस्तिका जनपद की सामाजिक, आर्थिक एवं भौगोलिक स्थिति का महत्वपूर्ण दस्तावेज होती है। उन्होंने सभी राजस्व उपनिरीक्षकों एवं चार्ज अधिकारियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध एवं समयबद्ध आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़