ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
खराब मौसम के कारण बसों के संचालन में आ रही है बाधा।
बागेश्वर: लगातार हो रही बारिश के कारण परिवहन व्यवस्था पर बूरा असर पड़ रहा है। सड़कों पर बार बार व्यवधान आने के कारण लंबी दूरी की बसें अपने गंतव्य तक निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
सोमवार को भी जिला मुख्यालय से हल्द्वानी, बरेली जाने वाली बसों में बैठे यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा।रात में हुई भारी वर्षा के कारण सुबह बागेश्वर -ताकुला-अल्मोड़ा मार्ग पर कई जगह यातायात व्यवस्था बाधित रही।
कठपुड़ियाछीना क्षेत्र में तीन स्थानों पर मलवा आ गया, जबकि काफलीगैर के समीप सड़क पर चीड़ का विशाल पेड़ गिर गया था।इसी दौरान सुबह जिला मुख्यालय से हल्द्वानी रूट पर चलने वाली केमू और बरेली रूट पर चलने वाली रोडवेज की बसें चलती हैं। सड़क में जगह-जगह व्यवधान आने के कारण बार-बार रुकना पड़ा।
एनएच के ईई पीपी गोस्वामी ने बताया कि करीब सवा छ बजे से मलवा आने और पेड़ गिरने से मार्ग बाधित था। साढ़े सात बजे से यातायात सुचारू कर दिया गया है।









