वरिष्ठ सांस्कृतिक रंगकर्मी धीरेन्द्र आर्या धीरू भाई को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, परिवार को आर्थिक सहायता व बेटी को रोजगार दिलाने की उठी मांग।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

               (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

  वरिष्ठ सांस्कृतिक रंगकर्मी धीरेन्द्र आर्या धीरू भाई को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, परिवार को आर्थिक सहायता व बेटी को रोजगार दिलाने की उठी मांग।

 

 

        अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के वरिष्ठ सांस्कृतिक रंगकर्मी एवं संगीत साधक धीरेन्द्र आर्या धीरू भाई के निधन पर नगर के रंगकर्मियों एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके निधन को अल्मोड़ा ही नहीं, बल्कि पूरे कुमाऊँ की सांस्कृतिक दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

 

वक्ताओं ने कहा कि धीरू भाई वर्ष 1985 से धारानौला रामलीला से जुड़े रहे और रामलीला के संगीत पक्ष के प्रमुख शिल्पी थे।उनके निर्देशन और गायन ने वर्षों तक रामलीला को नई पहचान दिलाई।वे होली गायन के भी प्रमुख गायक थे। चम्पावत, लोहाघाट, पिथौरागढ़, हल्द्वानी सहित पूरे कुमाऊँ में उनकी मधुर आवाज और संगीत के बिना सांस्कृतिक आयोजन अधूरे से प्रतीत होते थे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने यह भी याद किया कि बहुत कम लोग जानते हैं कि धीरू भाई एक उत्कृष्ट एथलीट भी थे। वे 100 मीटर दौड़ के साथ-साथ समरसल्ट जैसी कठिन खेल गतिविधियों में भी निपुण थे।इसके अलावा अल्मोड़ा के प्रसिद्ध मां नंदा देवी महोत्सव में भी उनकी सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। रंगकर्मियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।साथ ही उन्होंने कहा कि दिवंगत के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए उनकी बेटी को संगीत के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन और समाज को आगे आना चाहिए। शोकसभा में मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, तारा चंद्र जोशी, किशन गुरुरानी, हरीश कनवाल, दीपक जोशी, भूपाल मनराल, मुन्ना वर्मा, अनूप साह, हरीश बिष्ट, पार्षद अमित साह मोनू ,पार्षद अर्जुन बिष्ट, रवि गोयल, मंटू भंडारी, गीता मेहरा, विमला बोरा, पार्षद अभिषेक जोशी, देवेन्द्र भट्ट, मीना भैसोडा, मेडी, पार्षद संजय जोशी, पार्षद गुड्डू भट्ट सहित अनेक रंगकर्मी, जनप्रतिनिधि एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़