मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

फिरोजपुर स्थित शहीद भगत सिंह स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर आज एनएसयूआई (NSUI) और यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के अध्यक्ष तेजबीर खारा और यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुखविंदर अटारी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रों से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों के हितों की रक्षा करने और उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।
इस प्रदर्शन में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







