मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
https://www.transfernow.net/dl/20260724PUnXPo5a
STORY SLUG : FEROZEPUR SAFAYI EMPLOYEE PROTEST
FOOTAGE: ATTACHED LINK IN MAIL
TOTAL FILE : SHOT , BYTE
फिरोजपुर में सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, बरनाला लाठीचार्ज के खिलाफ फूंका पुतला।
एंकर: बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अब पूरे पंजाब में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज फिरोजपुर में भी सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की।
वीओ:
प्रदर्शन के दौरान पंजाब सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारी अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर, खासकर महिला कर्मचारियों पर, बेरहमी से लाठीचार्ज किया। उन्होंने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषी डीएसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे पंजाब में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
बाइट:सफाई कर्मचारी नेता







