लोकतंत्र सड़कों पर नहीं, संवाद से लिखा जाए

Spread the love

 

विवेक रंजन श्रीवास्तव

 

         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

लोकतंत्र सड़कों पर नहीं, संवाद से लिखा जाए

 

 

 

लोकतंत्र मतपेटी से ही नहीं, मतभेद में भी जीवित रहता है। असहमति उसकी कमजोरी नहीं, प्राणवायु कही गई है। इसलिए धरना, प्रदर्शन,आंदोलन और हड़ताल लोकतंत्र की स्वाभाविक अभिव्यक्तियाँ हैं किंतु जब प्रतिरोध संवाद का विकल्प नहीं, उसका अवरोध बन जाए, तब लोकतंत्र स्वयं अपने सामने प्रश्नचिह्न बनकर खड़ा हो जाता है।

भारत का इतिहास जनचेतना के आंदोलनो से आलोकित है। बुद्ध का करुणा पथ, संतों की सामाजिक चेतना और गांधी का सत्याग्रह, इन सबने सामाजिक प्रतिरोध को नैतिक ऊँचाई दी। दरअसल प्रतिरोध अवश्यसंभावी सेफ्टी वाल्व होते हैं। गांधी ने सिखाया कि आंदोलन का उद्देश्य प्रतिद्वंद्वी को हराना नहीं, उसके विवेक को जगाना है।

स्वतंत्रता के बाद आंदोलनों ने लोकतंत्र को दिशा भी दी, पर धीरे-धीरे उनका स्वर बदलता गया। आज अनेक बार संवाद से पहले सड़कें भरती हैं, तर्क से पहले नारे गूँजते हैं और समाधान से पहले समाज विभाजित हो जाता है। राजनीति, शिक्षा और सामाजिक असंतोष के बीच अतिवाद का प्रवेश लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चेतावनी है। विरोध का अधिकार जितना पवित्र है, उतना ही दूसरे नागरिक का निर्बाध जीवन भी।

भारत में जैसे जंतर मंतर का स्थान राजनैतिक आंदोलनों हेतु एक व्यवस्था की तरह बनाया गया है, ठीक वैसे ही लंदन, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन तथा अनेक दूसरे देशों में प्रदर्शन हेतु स्थान निर्धारित हैं, पर्यटक यह सब देखने भी जाते हैं।

दिल्ली का वर्तमान वास्तविक संकट आंदोलन नहीं, संवादहीनता है। जब संस्थाएँ सुनना छोड़ देती हैं, तब सड़कें बोलने लगती हैं। इसलिए भविष्य का लोकतंत्र विरोध की नहीं, संवाद की नई संस्कृति माँगता है। ऐसी व्यवस्था, जहाँ समयबद्ध जन-सुनवाई हो, सार्वजनिक विमर्श नीति-निर्माण का हिस्सा बने और आंदोलन अंतिम विकल्प हो, पहला हथियार नहीं।

लोकतंत्र की परिपक्वता भीड़ की ऊँची आवाज से नहीं, संवाद की गहराई से मापी जाए। भविष्य उसी समाज का है जहाँ असहमति संघर्ष नहीं, सहमति की खोज बने। लोकतंत्र की अगली यात्रा यदि सड़कों पर नहीं, संवाद की मेज पर लिखी जाए तो आदर्श स्थापित हो।  (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़