सुनील कुमार वर्मा
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
क्षमता
बोझिल होने से खुद को रोकें.
दूसरों को टोकने से पहले खुद को टोकें.
क्षमता से ज्यादा खुद को न झोकें.
एक था मौका चला गया.
सफर जारी रखना है और भी आएंगे मौके.
सदा सुखद न होंगे हवाओं के झोंके.
ऐसा न हो कि, हवाओं में घुली सिसकियां
चली न जाएं महज हमे छू के.
सिर्फ अधिकारों से भूख न मिटेगी.
कर्तव्यों का स्वाद लिए बगैर रह जाएंगे भूखे.
धरती ने दिया है दरियादिली से.
उसका न कर शोषण इतना कि, हरियाली के जखीरे बन जाए सूखे.
खुद पे गौर करें और सुधारें खुद को.
वरना, वक्त ऐसा भी आएगा कि, लोग चल देंगे तुम्हे सुधार के.







