देव वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन से सुरक्षित होगा भविष्य : चण्डी प्रसाद भट्ट। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

              (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

देव वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन से सुरक्षित होगा भविष्य : चण्डी प्रसाद भट्ट। 

 

बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल के तत्वावधान में दूधाधारी महादेव मंदिर परिसर में हुआ पौधरोपण। 

 

 

                        ऊखीमठ:  पर्यावरण संरक्षण एवं देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल, अगस्त्यमुनि के तत्वावधान में पर्यटन गांव सारी स्थित प्राचीन दूधाधारी महादेव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के देव वृक्षों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं पौधरोपण कर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान केवल धार्मिक आस्था से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध वन सम्पदा, जैव विविधता और प्राकृतिक धरोहर से भी है। उन्होंने कहा कि पीपल, बरगद, देवदार, बांज, बुरांश, रुद्राक्ष तथा अन्य देव वृक्ष भारतीय संस्कृति और लोकजीवन में विशेष महत्व रखते हैं। इनका संरक्षण करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधान अनीता देवी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

 

 

बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि संस्था समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रही है। इसी कड़ी में दूधाधारी महादेव मंदिर परिसर को हरित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए रूद्राक्ष, वट, पीपल और वेल के देव वृक्षों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भी पौधरोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन तथा हरित उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पौधरोपण से श्रद्धालुओं में भी प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट व नर्मदा देवी ने मांगल गीतों से देव वृक्षों की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर सभासद उमा कैन्तुरा, पूर्व प्रधान मनोरमा देवी, वन पंचायत सरपंच देवेन्द्र सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष योगेश्वरी देवी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष धर्मेन्द्र भट्ट, पूर्व सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट, अंजना देवी, शंकर भट्ट, कुसुम देवी, मंजू देवी, वन विभाग वन आरक्षी ऋर्षि राज खोयाल, सर्वेश्वरी गुसाई, प्रतिमा नेगी, गीता मलासी, निर्मला मलासी, सतेश्वरी रौथाण, ललित मलासी, जगदम्बा रावत, अरूणा देवी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़