ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
स्व. सोबन सिंह जीना की 117वीं जयंती के अवसर पर पी सी तिवारी को मिला सोबन सिंह जीना सम्मान।
अल्मोड़ाः सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में स्वर्गीय सोबन सिंह जीना की 117वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में इस वर्ष का “सोबन सिंह जीना सम्मान” वरिष्ठ पत्रकार, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता पी सी तिवारी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा, पत्रकारिता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक व्यक्तियों एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एस एस जे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्व.सोबन सिंह जीना की जयंती पर उन्हें स्मरण करना एक गौरव का विषय है।जीना ने अपने सार्वजनिक जीवन में पर्वतीय समाज के हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन बी डी एस नेगी व दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया।सोबन सिंह जीना न्यास के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि स्व.जीना जनसंघ के नेता होने के साथ साथ जनसमस्याओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहे।
कार्यक्रम संयोजक गोविंद भण्डारी ने कहा कि सोबन सिंह जीना पर्वतीय चेतना के युगपुरुष थे और सत्ता तथा विपक्ष दोनों में रहते हुए पहाड़ के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि जीना ने शिक्षा, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।
सम्मान प्राप्त करते हुए पी सी तिवारी ने कहा कि स्व.सो.सिंह जीना जन-सरोकारों से जुड़े विचारवान राजनेता थे। उन्होंने बेनाप एवं सिविल भूमि पर स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा चिपको आंदोलन के दौरान भी इन मुद्दों को मजबूती के उठाया।
कार्यक्रम में डॉ. जे सी दुर्गापाल, डॉ. हयात सिंह रावत, डॉ. गोदावरी चतुर्वेदी, रणजीत सिंह भण्डारी, एडवोकेट चंदन सिंह ऐठाणी, एडवोकेट महिपाल सिंह, हरीराम शास्त्री, एडवोकेट रंजना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, उनमें गोकुल मनढौला, उमंग बिष, आरती कुमारी, आरूष उपाध्याय, ऋद्धिमा वर्मा, संस्कृति अधिकारी, वरुनिका गुरुरानी, सानवी साह, पियूष तिवारी, तनुज तिवारी, आरुषि बनौला तथा दीपिका पिल्खवाल आदि शामिल हुए।









