मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में किया फल वितरण।
अल्मोड़ाः मरीजों एवं तीमारदारों से मुलाकात कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं पर जताया संतोष।
अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल अल्मोड़ा में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मुलाकात कर उन्हें फल वितरित किए तथा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
फल वितरण कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल का भ्रमण कर मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में मरीजों एवं उनके परिजनों से जानकारी ली गई।
मरीजों एवं तीमारदारों से बातचीत के दौरान आयुष्मान भारत योजना, निशुल्क रक्त जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
मरीजों ने विशेष रूप से आयुष्मान योजना को जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के लिए जीवनरक्षक योजना बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि आयुष्मान योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन से भी स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा मरीजों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की दिशा में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन को सेवा एवं जनसरोकार से जोड़ते हुए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश नयाल, नगर निगम महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, महामंत्री प्रकाश भट्ट, रवि रौतेला, दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी, संदीप भोज, किरन पंत, संदीप श्रीवास्तव, कमल बिष्ट, अजय वर्मा, अर्जुन बिष्ट, संजय जोशी, पूनम पालेवाल, बीना नयाल, दीपा अधिकारी, मनोज लटवाल,रमेश धपौला, आनंद भोज, जगत भट्ट, जगदीश नगर कोटी सहित अनेकों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।








