सौजन्यः डॉ.यल. कोमुरा रेड्डी करीमनगर
तेलंगाना
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
राज्य स्तरीय नि:शुल्क एम.कॉम. ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों ने रचा इतिहास; TG CPGET-2026 में हासिल कीं शीर्ष रैंक।
एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय (करीमनगर), काकतिया राजकीय महाविद्यालय (हनुमकोंडा) और तेलंगाना कॉमर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘राज्य स्तरीय नि:शुल्क ऑनलाइन पीजी प्रवेश कोचिंग–2026’ के छात्रों ने तेलंगाना कॉमन पीजी एंट्रेंस टेस्ट
(TG CPGET) एम.कॉम. के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर सफलता का परचम लहराया है।
कोचिंग के संयोजक डॉ. बूर्ला नरेश ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर शीर्ष रैंक हासिल की हैं।
तोटा राहुल: प्रथम रैंक (State 1st Rank)
नेल्सन फ्रांसिस राफेल: 5वीं रैंक
तलारी प्रभास: 13वीं रैंक
नौशीन बी: 16वीं रैंक
गुडेपु ऋषिता: 16वीं रैंक
कोंडारेड्डी श्रीवाणी: 21वीं रैंक
इस शानदार सफलता पर एस.आर.आर. राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. रामकृष्ण और काकतिया राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जी. श्रीनिवास ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक टी. राजय्या व प्रो. डी. राजशेखर, संयोजक डॉ. बूर्ला नरेश, सह-संयोजक डॉ. कांपल्ली अर्जुन व डॉ. गंगीशेट्टी श्रीनिवास सहित आयोजन समिति के सदस्यों और संकाय सदस्यों ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।







