मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज बीएसएफ के सहयोग से सीमावर्ती गांव किलचे में CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। इस दौरान पूरे गांव को चारों ओर से घेर लिया गया और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की गई। पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीमों ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।
डीआईजी फिरोजपुर स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन गतिविधियों और नशा तस्करी के प्रयासों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
डीआईजी फिरोजपुर स्नेहदीप शर्मा







