अल्मोड़ा: चितई मंदिर में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार नवीन बिष्ट के काव्य खंड ‘गोलू चरित’ का विमोचन किया गया।

Spread the love

 

ब्यूरो अल्मोड़ाः  (नया अध्याय)

 

 

        अल्मोड़ा: चितई मंदिर में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार नवीन बिष्ट के काव्य खंड ‘गोलू चरित’ का विमोचन किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की, जबकि राज्य मंत्री गंगा बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुई। मुख्य वक्ता लेखक एवं साहित्यकार प्रो. देव सिंह पोखरिया ने कहा कि नवीन बिष्ट ने काव्य खंड में लोकगीतों की धुनों का सटीक और सुंदर प्रयोग किया है। इसकी गीतात्मकता इस खंड काव्य का प्राण तत्व है। ‘गोलू चरित’ भाषा-सौष्ठव के साथ भावनात्मक और संवेदनात्मक दृष्टि से कुमाऊंनी की खसपरजिया बोली का उत्कृष्ट काव्य है। उन्होंने कहा कि यह रचना कुमाऊंनी साहित्य में मील का पत्थर साबित होगी। राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने कहा कि गोलज्यू हमारे लोक आराध्य देव हैं, जिनकी स्तुति देवभूमि ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में होती है। लेखक नवीन बिष्ट ने गोलज्यू के जीवन एवं चरित्र पर समृद्ध काव्य खंड की रचना कर सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद् प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि ‘गोलू चरित’ एक शानदार रचना है।

 

इसमें लोक आराध्य देव गोलज्यू के चरित्र का सुंदर चित्रण करते हुए लेखक ने अपनी रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया है। यह पुस्तक पाठकों को गोलज्यू से साक्षात्कार कराती है।

 

कार्यक्रम का संचालन भास्कर साह ने किया। इस अवसर पर प्रकाशक मनीष अग्रवाल, चितई मंदिर के प्रधान पुजारी संतोष पंत, आयोजक राजेंद्र सिंह रावत, पीसी तिवारी, जगदीश जोशी, प्रो. सुशील कुमार जोशी, विपिन चंद्र जोशी ‘कोमल’, राजेंद्र सिंह नयाल, कृष्ण मोहन सिंह बिष्ट, डॉ. दलीप बोरा, विनोद जोशी, त्रिलोक नेगी, नीरज भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, प्रमोद बिष्ट सहित अनेक साहित्यकार, गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब ने फिरोजपुर, फरीदकोट और बठिंडा रेंजों में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया जायजा।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)              स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब…

    Spread the love

    Spread the love    खुश हूँ और सबको “खुश” रखता हूँ,           “लापरवाह” हूँ खुद के लिए   मगर सबकी “परवाह” करता हूँ।   मालूम है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय के साथ धर्म की मीमांसा

    • By User
    • August 21, 2026
    • 11 views
    समय के साथ धर्म की मीमांसा

    रात एक बहती नदी, दिन ठहरा समंदर इस बहर में, डूबा रहा दिल का सफर।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 12 views
    रात एक बहती नदी, दिन ठहरा समंदर  इस बहर में, डूबा रहा दिल का सफर।

    सोशल मीडिया पर ब्लाकिंग का तूफान

    • By User
    • August 21, 2026
    • 7 views
    सोशल मीडिया पर ब्लाकिंग का तूफान

    चीनी, इथेनॉल और गन्ने के रस की एक बूंद में उलझा देश का भविष्य।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 7 views
    चीनी, इथेनॉल और गन्ने के रस की एक बूंद में उलझा देश का भविष्य।

    अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर के करीब 1000 युवाओं ने लिया हिस्सा।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 12 views
    अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर के करीब 1000 युवाओं ने लिया हिस्सा।

    जिंदगी खूबसूरत है।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 18 views
    जिंदगी खूबसूरत है।