स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब ने फिरोजपुर, फरीदकोट और बठिंडा रेंजों में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया जायजा।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार

 

 

           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

       स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब ने फिरोजपुर, फरीदकोट और बठिंडा रेंजों में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया जायजा।

 

– बठिंडा में 2.75 करोड़ रुपये की लागत वाले इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का भी किया उद्घाटन।

 

– वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने, गश्त मजबूत करने और त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

– अपने दौरे के दौरान, डीजीपी पंजाब ने फिरोजपुर में हाई-टेक नाके का लिया जायजा।

 

    फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लगातार तीसरे दिन अपने दौरे को जारी रखते हुए, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज फिरोजपुर और बठिंडा रेंजों का दौरा किया और इस दौरान व्यापक रेंज-स्तरीय कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को अधिक सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, “मैंने अधिकारियों/कर्मचारियों को गश्त बढ़ाने, निगरानी मजबूत करने, निवारक पुलिसिंग, भीड़ का प्रभावी ढंग से प्रबंधन और किसी भी उभरती चुनौती का त्वरित समाधान सुनिश्चित करके कड़ी सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।”

 

फिरोजपुर में, डीजीपी गौरव यादव ने फिरोजपुर और फरीदकोट रेंजों की सुरक्षा संबंधी तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फिरोजपुर, तरन तारन, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और मोगा जिलों का विशेष रूप से मूल्यांकन किया।

 

जमीनी स्तर पर निरीक्षण के तौर पर, डीजीपी ने फिरोजपुर के तलवंडी भाई में हाई-टेक नाके का व्यक्तिगत रूप से जायजा लिया।

 

फिरोजपुर और फरीदकोट रेंजों की सुरक्षा समीक्षा बैठक पूर्ण करने के बाद, डीजीपी ने बठिंडा में बठिंडा रेंज के अधिकारियों के साथ व्यापक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसिंग योजना, पुलिस बल की सुचारू तैनाती, कार्यक्रम स्थलों और सार्वजनिक सभा स्थलों पर सुरक्षा तथा किसी भी स्थिति से निपटने संबंधी तैयारियों पर चर्चा की गई।

 

तकनीकी पुलिसिंग को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने 2.75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए बठिंडा पुलिस के अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन भी किया।

 

उन्होंने बताया कि उन्नत सुविधा 112 पर आने वाली कॉलों के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया, 59 रणनीतिक स्थानों पर लगे 282 कैमरों के माध्यम से पूरे शहर की सीसीटीवी निगरानी, वायरलेस कनेक्टिविटी, वीडियो विश्लेषण और वास्तविक समय के अपराध निगरानी डेटा को आपस में जोड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि नया केंद्र बठिंडा में पुलिस की तकनीकी क्षमता को बढ़ाएगा और पुलिस के समर्थन में सहायक सिद्ध होगा।

 

स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डीजीपी ने सक्रिय और जन-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर दिया ताकि नागरिक पूरे राज्य में विश्वास, गौरव और सुरक्षा की मजबूत भावना के साथ राष्ट्रीय पर्व मना सकें।

 

इस समीक्षा बैठक में आईजीपी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले, डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह, डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी मानसा भागीरथ मीणा, एसएसपी बठिंडा डॉ. ज्योति यादव, एसएसपी मोगा सरताज चहल, एसएसपी संगरूर रवजोत ग्रेवाल, एसएसपी तरनतारन सुरिंदर लांबा, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब अभिमन्यु राणा, एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू, एसएसपी फाजिल्का गगन अजीत सिंह, एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह और डीजीपी पंजाब के स्टाफ अधिकारी ऋषभ भोला शामिल थे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा: चितई मंदिर में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार नवीन बिष्ट के काव्य खंड ‘गोलू चरित’ का विमोचन किया गया।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो अल्मोड़ाः  (नया अध्याय)             अल्मोड़ा: चितई मंदिर में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार नवीन बिष्ट के काव्य खंड ‘गोलू चरित’ का…

    Spread the love

    Spread the love    खुश हूँ और सबको “खुश” रखता हूँ,           “लापरवाह” हूँ खुद के लिए   मगर सबकी “परवाह” करता हूँ।   मालूम है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 7 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 7 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 13 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 3 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 4 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)