मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
भारी बारिश से हुए नुकसान का महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षण, त्वरित राहत के दिए निर्देश।
अल्मोड़ाः में मूसलाधार बारिश और भू-धंसाव के कारण कई क्षेत्रों में सार्वजनिक मार्गों, पेयजल लाइनों, नालों और विद्युत पोलों को भारी नुकसान पहुंचा है। महापौर अजय वर्मा ने नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह, पार्षदों और निगम कर्मियों के साथ धूनी मंदिर वार्ड के मोहल्ला चौसार सहित प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
महापौर ने संबंधित कर्मचारियों को मलबा हटाने, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को तत्काल दुरुस्त करने और राहत कार्यों में लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों को त्वरित समाधान का भरोसा दिलाते हुए सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत नगर निगम को देने की अपील की।









