14वीं गढ़वाल राइफल्स के स्वर्ण जयंती महोत्सव भव्यता से मनाया।                                             सूबेदार बलवीर सिंह अडिग द्वारा लिखित “वीरता और विरासत” पुस्तक का हुआ लोकार्पण। 

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

   

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

14वीं गढ़वाल राइफल्स के स्वर्ण जयंती महोत्सव भव्यता से मनाया।         

 

 

                   सूबेदार बलवीर सिंह अडिग द्वारा लिखित “वीरता और विरासत” पुस्तक का हुआ लोकार्पण। 

 

       देहरादूनः पराक्रम, वीरता और शौर्य के लिए प्रख्यात 14वीं गढ़वाल राइफल्स का तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह भटिंडा कैम्प में मनाया जा रहा है। 14वीं गढ़वाल राइफल्स भारतीय सेना की उन चुनिंदा टॉप पलटनों में शुमार है जिसने अपनी स्वर्ण जयंती तक कई उच्च प्रतिमान हासिल किए। पलटन को अभी तक चार थल सेनाध्यक्ष यूनिट प्रशंसा पत्र, कॉप्स कमांडर प्रशस्ति-पत्र, यूनाइटेड नेशन फाॅर्स कमांडर प्रशस्ति पत्रों से नवाजा जा चुका है। 14 गढ़वाल राइफल्स की स्थापना 1 सितम्बर 1976 में कोड़िया वर्तमान वीसी गब्बर सिंह कैंप कोटद्वार में लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट) जनरल सतीश सोढ़ी के नेतृत्व में हुआ था, सिक्किम, सियाचिन (ऑपरेशन मेघदूत), ऑपरेशन हिफाजत मणिपुर, ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन फालकॅन, ऑपरेशन राइनो, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड जैसे मत्वपूर्ण ऑपरेशनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी है।

 

इस भव्य स्वर्ण जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस 1 सितम्बर को अन्य पारम्परिक आयोजनों के साथ सैन्य समागम के दौरान पलटन ने अपने पचास वर्षों के इतिहास की पुस्तक वीरता और विरासत की गाथा एक अदम्य गढ़वाली पलटन, फैबुलस फ़ोर्टीन (1976-2026), हिंदी व अंग्रेजी संस्करणों का लोकार्पण, स्वर्ण जयंती बैनर का अनावरण एवं वीर नारियों का सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल (सेवानिवृत) जे.के. शर्मा, युद्ध सेवा मेडल, बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी व वर्तमान कमान अधिकारी कर्नल अमित कुमार डिमरी, शौर्यचक्र ने बटालियन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने स्वर्णिम इतिहास याद किया व सभा को सम्बोधित किया।

 

वीरता और विरासत पुस्तक के लेखक व संपादक सूबेदार बलबीर सिंह राणा ‘अडिग’ सेवानिवृत्त’ के द्वारा बटालियन के पचास वर्षों के इतिहास को चिरकाल तक जीवंत बनाने हेतु सभी रैंकस द्वारा सराहना की गई कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्र सेवा हेतु मार्गदर्शन करेगी। पुस्तक में बटालियन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक 50 वर्षों के 18 कार्यकालों के इतिहास का क्रमवार विवरण है।

 

स्वर्ण जयंती के इस वीरता व विरासत महोत्सव में 14 गढ़वाल राइफल्स की वीर नारियों, सभी सेवानिवृत्त व सेवारत ऑफिसर, जे.सी.ओ., जवानों व उनके परिवारजनों की गरिमामय उपस्थिति रही। बटालियन के सीओ कर्नल अमित कुमार डिमरी, शौर्य चक्र व सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने आये हुए सभी अथितियों को आतिथ्य स्वीकार करने हेतु अभिनन्दन किया। अतिथियों में सेवनिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल बी. चेंगप्पा, ब्रिगेडियर वी. मनोरम, ब्रिगेडियर हरीश पंकज, ब्रिगेडियर अजय नेगी, ब्रिगेडियर अमिताभ रॉय, सेनामेडल, वीर चक्र, सेवारत ब्रिगेडियर अजय मल्होत्रा, ब्रिगेडियर अमित प्रभाकर व अन्य पूर्व कमान अधिकारी, पूर्व सूबेदार मेजर तथा अन्य पदों ने अपने अतीत को वर्तमान के साथ साझा किया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़