आधुनिकता के दौरान में विलुप्त हो रहा है लोक कला एवं संस्कृति का महापर्व।

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

              शाम होते ही गूंजता है लोकगीत 

 

       आधुनिकता के दौरान में विलुप्त हो रहा है

         लोक कला एवं संस्कृति का महापर्व।

 

                 कानड़ : लोक संस्कृति का महा पर्व संजा बाई का गीत हर गली मोहल्ले मे गूंज रहा है नगर सहित गांवों मे उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा जो 16 दिन तक मनाया जाएगा इस पर्व को सांझी संइया माई संजा देवी सांझी पर्व आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है 

 

             लेकिन वर्तमान स्थिति में इस पर्व मे आधुनिक तरीके अपनाए जाने लगे हैं शहरों मे अब गोबर के स्थान पर बाजारों में मिलने वाली कागज या फ्लैक्स से बनी संजा चिपका कर बालिका पूजा करती है दुर्भाग्य बस इतना है कि हम अच्छी शिक्षा के नाम पर अपनी परम्पराओं को खोते जा रहे हैं संजा पर्व अनेक गुणो का समावेशी त्यौहार हैं एक ओर जहाँ संजा हमें स्वास्थ्य प्रदान करती है तो दुसरी ओर कला का ज्ञान करवाती है संजा गीतों की लयबद्धता सिखाती है।

 

          भारत के कई प्रांतों में संजा अलग अलग रुप में पूजी जाती है मालवांचल में संजा कि बात करे तो यहाँ के गांवों में इसका मजा ही कुछ ओर शाम ढलते ही बालिकाएं अपने घर की बाहर की दीवारो पर गोबर से संजा की आकृति सजना शुरु हो जाती है उसके बाद फूल चांद व सितारों की आकृतियाँ ओर रंग बिरंगी चमक से श्रृंगार करती है संजा तैयार होने के बाद लड़कियां सामूहिक रुप से पूरे विधि विधान से लोक गीत छोटी – सी गाड़ी गुडकती जाए जे में बैठी संजा बाई घाघरों धमकाता जाए चूडलो छमकाता जाए संजा बाई जाओ संजा। इस गीत के साथ पूजन व आरती कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की जा रही हैं।

 

               आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया है इसके मांडनो तथा गीतों में महिलाओं के विवाहित जीवन से जुड़े कई जीवन सूत्र छिपे है या पर्व धार्मिक मान्यतानुसार संजा माता गौरा का रुप होती है जिनसे अच्छे पति पाने कि मनोकामना कि जाती है कई स्थानों पर कन्याए आश्विन माह की प्रतिपदा से इस व्रत की शुरुआत करती है इस त्यौहार को कुंआरी कन्या बहुत ही उत्साह ओर हर्ष से मनाती है यह पर्व 16 दिनो तक इस पर्व की रौनक ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखी जा सकती है नगर एवं शहरों में बदलते समय के साथ परंपरा में काफी कमी आई है और धीरे-धीरे आने वाले त्योहारों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

  • Related Posts

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    Spread the love

    Spread the love  सी ए शंकर अंदानी अहिल्या नगर, महाराष्ट्र               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।…

    माँ शेरावाली

    Spread the love

    Spread the love  रचनाकार – बाल कवि अनुराग बघेल  बिजराकापा खुर्द मुंगेली (लोरमी)           छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 4 views
     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    माँ शेरावाली

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    माँ शेरावाली

    कविता – “महात्मा गांधी”

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    कविता – “महात्मा गांधी”

    देशप्रेम

    • By User
    • October 1, 2026
    • 11 views
    देशप्रेम

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 10 views
    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 14 views
    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।