युवा कवि- यशवंत पात्रे
बिजराकापा खुर्द, मुंगेली
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कर्मराही गांधी जी
रूप देखा, रंग देखा, देखा रंग जवानी का।
सुनो कहानी, उस स्वतंत्रता सेनानी का।।
सफेद कपड़ा पहने हैं,
सुनो तुम महात्मा की कहानी।
कर्मवीर की मिली उपाधि,
सुनो गांधी जी की जुबानी।।
कि चलो हमेशा सत्य,
अहिंसा और क्षमा की राहों पर।
ज्ञानवान बनों, अज्ञानी ना रहो,
चलो सत्य की राहों पर।।
कि कहा चलो मिलकर,
संकल्प लिए उसको पूरा करना है।
विकसित भारत का सपना देखें,
ईमानदार सभी को रहना है।।
कि गांधी जी की राहों पर,
गांधी जी की चाह पर।
उनका सपना पूरा करने का,
सभी को मिला है अवसर।।






