संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कानड़ पुलिस ने 50 हजार रुपए कीमत का
1 किलो 40 ग्राम गांजा किया जब्त।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार; नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ जारी है पूछताछ के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।
कानड़: नगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कानड़ पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक आरोपी के कब्जे से 1 किलो 40 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवागत एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी राजकुमार दांगी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी शंकर सिंह पिता मोहन सिंह (34), निवासी सोंधिया, थाना क्षेत्र कानड़, के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से की गई थी और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पूछताछ के बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।







