ब्यूरो मुजफ्फरपुर, बिहारः कुमार संदीप
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सुरों की साधना से सेमीफाइनल तक पहुँचे
बिहार के -सत्यम कुमार।
मुजफ्फरपुर: बिहार के युवा गायक सत्यम कुमार ने India’s Talent Fight TV Reality Show Season-7 के सेमीफाइनल राउंड में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। युवा साहित्यकार कुमार संदीप ने कहा कि सत्यम कुमार की मधुर गायन प्रतिभा की झलक महम्मदपुर सुरा में आयोजित सिय-पिय मिलन समारोह में भी देखने को मिली थी।

इस समारोह में वे सुर सम्राट, मिथिला रत्न श्री कृष्ण कुमार कन्हैया जी के साथ पहुँचे थे। उनकी स्वर-साधना ने श्रोताओं को आनंद और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति कराई थी। सत्यम की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है। माँ सरस्वती की कृपा, गुरुजनों के आशीर्वाद और निरंतर साधना के बल पर उनसे आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। उनकी इस उपलब्धि से बिहार की प्रतिभा को एक नया मंच मिला है।






