एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में “साइबर जागरूकता 2.0” अभियान जारी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

               एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में

         “साइबर जागरूकता 2.0” अभियान जारी।

 

                  कोतवाली अल्मोड़ा, महिला कोतवाली एवं थाना भतरौजखान ने जनपद के स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं व आमजन को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।

 

 

   अल्मोड़ाः  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशानुसार साइबर जागरूकता 2.0 अभियान के तहत जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

            सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में म0उ0नि0 श्रीमती रिंकी सिंह, म0उ0नि0 तनुजा ह्यांकी द्वारा अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में छात्रों प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा श्रीमती जानकी भण्डारी के नेतृत्व में म0कानि0 तुलसी गोस्वामी एवं म0कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा NTD अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत चौपाल लगाकर स्थानीय जनमानस को एवं थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भतरौजखान क्षेत्रान्तर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर जागरूकता 2.0 अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।

 

              अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा साइबर फ्रॉड, OTP/UPI फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं लिंक, ऑनलाइन खरीदारी में ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी KYC अपडेट, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट (Mule Account), फर्जी निवेश एवं नौकरी के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के संबंध में जानकारी देते हुए आमजन को सतर्क रहने की अपील की गई।

 

          पुलिस द्वारा बताया गया कि साइबर अपराधी लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में कर सकते हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, ATM/डेबिट कार्ड, UPI या बैंकिंग विवरण इस्तेमाल करने के लिए न दें तथा लालच में आकर कमीशन के बदले अपना खाता उपलब्ध न कराएं।

 

         साथ ही डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि पुलिस, CBI, ED अथवा कोई अन्य सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही किसी मामले से बचाने के नाम पर ऑनलाइन पैसे जमा कराने को कहती है। ऐसी किसी भी कॉल पर घबराएं नहीं और तत्काल कॉल काटकर संबंधित विभाग अथवा पुलिस से संपर्क करें।

 

                   पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, UPI PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

 

          साथ ही छात्र-छात्राओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने, गौरा शक्ति एप, महिला एवं बाल अपराधों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड) छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर…

    मल्ला महल में कल गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन सुनेंगे कार्यकर्ता।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड) मल्ला महल में कल गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी का लाइव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साहित्य, संगीत और लोककला के रंगों से सजी ‘रंग संगीत-चैप्टर 6’ की यादगार शाम।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 0 views
    साहित्य, संगीत और लोककला के रंगों से सजी ‘रंग संगीत-चैप्टर 6’ की यादगार शाम।

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में “साइबर जागरूकता 2.0” अभियान जारी।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 7 views
    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में “साइबर जागरूकता 2.0” अभियान जारी।

    छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 8 views
    छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर।

    मल्ला महल में कल गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प, प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन सुनेंगे कार्यकर्ता।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 8 views
    मल्ला महल में कल गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प,  प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन सुनेंगे कार्यकर्ता।

    गजल

    • By User
    • October 7, 2026
    • 12 views
    गजल

    पीएचसी उच्चीकरण की मांग को लेकर 24वें दिन भी धरना जारी।

    • By User
    • October 7, 2026
    • 7 views
    पीएचसी उच्चीकरण की मांग को लेकर 24वें दिन भी धरना जारी।