मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में
“साइबर जागरूकता 2.0” अभियान जारी।
कोतवाली अल्मोड़ा, महिला कोतवाली एवं थाना भतरौजखान ने जनपद के स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं व आमजन को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशानुसार साइबर जागरूकता 2.0 अभियान के तहत जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में म0उ0नि0 श्रीमती रिंकी सिंह, म0उ0नि0 तनुजा ह्यांकी द्वारा अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में छात्रों प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा श्रीमती जानकी भण्डारी के नेतृत्व में म0कानि0 तुलसी गोस्वामी एवं म0कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा NTD अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत चौपाल लगाकर स्थानीय जनमानस को एवं थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भतरौजखान क्षेत्रान्तर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर जागरूकता 2.0 अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा साइबर फ्रॉड, OTP/UPI फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं लिंक, ऑनलाइन खरीदारी में ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी KYC अपडेट, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट (Mule Account), फर्जी निवेश एवं नौकरी के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के संबंध में जानकारी देते हुए आमजन को सतर्क रहने की अपील की गई।
पुलिस द्वारा बताया गया कि साइबर अपराधी लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में कर सकते हैं। इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, ATM/डेबिट कार्ड, UPI या बैंकिंग विवरण इस्तेमाल करने के लिए न दें तथा लालच में आकर कमीशन के बदले अपना खाता उपलब्ध न कराएं।
साथ ही डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि पुलिस, CBI, ED अथवा कोई अन्य सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही किसी मामले से बचाने के नाम पर ऑनलाइन पैसे जमा कराने को कहती है। ऐसी किसी भी कॉल पर घबराएं नहीं और तत्काल कॉल काटकर संबंधित विभाग अथवा पुलिस से संपर्क करें।
पुलिस द्वारा बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, UPI PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
साथ ही छात्र-छात्राओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने, गौरा शक्ति एप, महिला एवं बाल अपराधों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के संबंध में भी जानकारी दी गई।






